अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमार बिन सलमान की ओर से करप्शन के बहाने गिरफ्तार किए गए दुनिया के अमीर तरीन लोगों में गिने जाने वाले अरब राजकुमार तलाल बिन वलीद को अपनी रिहाई के बदले 6 अरब अमेरिकी डॉलर अदा करने होंगे।
अमेरिकी सूत्रों के अनुसार करप्शन केस से जुड़े सऊदी अरब के एक लीडर ने बताया कि बिन सलमान ने शहज़ादा तलाल बिन वलीद से रिहाई के बदले पैसे मांगे हैं।
बिन सलमान की ओर से तलाल को ऐसे इशारे दिए गए हैं कि वह नक़द रकम देकर खुद को आज़ाद करवा के अपने 25 वर्षीय कारोबार को खत्म होने से बचा सकते हैं। जबकि उन्हें आज़ादी के बदले 6 अरब अमेरिकी डॉलर अदा करने होंगे।
ज्ञात रहे कि करप्शन के आरोप में गिरफ्तार होने वाले सऊदी राजकुमार की गिनती विश्व के शुरुआती 50 अमीर तरीन लोगों में होती है, उन की कुल प्रॉपर्टी 19 अरब डॉलर के लगभग है। राजकुमार ने नामी कंपनियों जैसे ऐपल, सिटी क्रॉप वग़ैरह में पैसे लगा रखे हैं।
ज्ञात रहे कि बिन सलमान ने पिछले महीने के शुरू में तख्ते शाही तक पहुंचने और इस हवाले से मौजूद रुकावट दूर करने के लिए करप्शन के बहाने बड़े पैमाने पर कार्यवाई करते हुए 11 शहज़ादों समैत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया था, और उनमें शहज़ादा तलाल बिन वलीद भी शामिल थे। वह 5 नवंबर से सऊदी सरकार की क़ैद में हैं।
25 दिसंबर 2017 - 07:00
समाचार कोड: 874072